• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ पुलिस ने 10 वर्षों से फरार ईनामी स्थाई वारंटी कमल उर्फ कुणाल को किया गिरफतार, राज्य के टॉप 25 व जोधपुर रेंज के टॉप 10 में शामिल था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 18, 2026
in Local
0
तखतगढ पुलिस ने 10 वर्षों से फरार ईनामी स्थाई वारंटी कमल उर्फ कुणाल को किया गिरफतार, राज्य के टॉप 25 व जोधपुर रेंज के टॉप 10 में शामिल था

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली पुलिस की वांछित अपराधियो की धरपकड अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही पुलिस थाना तखतगढ टीम द्वारा 10 वर्षों से फरार 13 हजार रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफतार- स्थाई वारंटी कमल उर्फ कैलाश उर्फ कुणाल राज्य के टॉप 25 व जोधपुर रेंज के टॉप 10 में शामिल। स्थाई वारंटी पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर द्वारा 08 हजार व पुलिस अधीक्षक जिला पाली 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित ।

जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, किशोरसिंह चौहान अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं  भवानीसिंह आरपीएस वृताधिकारी, वृत सुमेरपुर के निकटतम सुपरविजन में  शैतानसिह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़ जिला पाली व श्रीमती कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

View this post on Instagram




– विवरणः पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पाली में पुलिस थाना तखतगढ व पुलिस थाना सोजत रोड़ के चोरी व नकबजनी के प्रकरणो में स्थाई वारंटी कमल उर्फ कैलाश उर्फ कुणाल राज्य के टॉप 25 व जोधपुर रेंज के टॉप 10 में शामिल 13 हजार रूपये के ईनामी (पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर द्वारा 08 हजार व पुलिस अधीक्षक जिला पाली 05 हजार रूपये) की गिरफतारी हेतु जिले में टीमो का गठन किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास करते हुए मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका, तकनिकी सहायता से स्थाई वारंटी कमल उर्फ कैलाश उर्फ कुणाल पुत्र ओगड़ाम उम्र 35 वर्ष निवासी मामावास पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली को गिरफतार किया गया।

गठित टीम:-
1. शैतान सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ, जिला पाली।
2.रमेश कुमार कानि 1576 पुलिस थाना तखतगढ, जिला पाली।
3श्रवण कुमार जाखड कानि 1400 पुलिस थाना तखतगढ़, जिला पाली।
4. सांवलाराम सैन कानि 203 पुलिस थाना तखतगढ, जिला पाली।
5.  नरेश कुमार कानि 1543 पुलिस थाना तखतगढ, जिला पाली।

सहयोगी टीम
01. कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत रोड़ जिला पाली।
02. जगदीश सेणचा मुआ 1099 थाना सोजत रोड़ जिला पाली
03. राजकुमार चालक कानि 1236 थाना सोजत रोड़ जिला पाली

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
कमल उर्फ कैलाश उर्फ कुणाल पुत्र ओगड़राम उम्र 35 वर्ष निवासी मामावास पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

चामुंडेरी में हुई चोरी की वारदात

Next Post

तखतगढ़ के पावा गांव के प्रवेश द्वार से टकराया बजरी से भरा ट्रक

Next Post
तखतगढ़ के पावा गांव के प्रवेश द्वार से टकराया बजरी से भरा ट्रक

तखतगढ़ के पावा गांव के प्रवेश द्वार से टकराया बजरी से भरा ट्रक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page