PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मंगलवार शाम को सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को क्रेन सवार ने लापरवाही बरतते हुए चपेट में ले लिया। क्रेन का पहिया ऊपर से गुजरने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रोहट एरिया के निम्बली उड़ा गांव निवासी भीमसिंह (55) पुत्र शंकरसिंह राजपुरोहित पाली के फोर्थ फेज स्थित ग्रेनाइट फैक्ट्री में काम करते थे। वे मंगलवार शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने पर घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।
इस दौरान औद्योगिक थाना एरिया के महाराणा प्रताप चौराहा के निकट क्रेन सवार ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में क्रेन का पहिया ऊपर से गुजरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान कांग्रेस नेता महावीर सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग मौजूद रहें जिन्होंने मृतक के परिजनों को संभाला।


