• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिसलपुर में पौधा-रस्म सम्मान कार्यक्रम आयोजित, सरपंच करण सिंह चौहान ने 21 औषधीय पौधों सहित लगाने, पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 17, 2026
in Local
0
बिसलपुर में पौधा-रस्म सम्मान कार्यक्रम आयोजित, सरपंच करण सिंह चौहान ने 21 औषधीय पौधों सहित लगाने, पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

PALI SIROHI ONLINE

बाली। गोपाष्टमी पर बिसलपुर ग्राम पंचायत में पौधा-रस्म सम्मान कार्यक्रम आयोजित, नव निर्वाचित सरपंच करण सिंह चौहान ने 21 औषधीय पौधों सहित बरगद, पीपल व नीम लगाने और ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

बिसलपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान की ओर से पौधा-रस्म सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इन्टरनेशनल पौधा-रस्म प्रेरक व राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत एवं कानाराम मेवाड़ा ने नव निर्वाचित सरपंच करण सिंह चौहान तथा उपसरपंच दीनदयाल देवड़ा को गौमाता की तस्वीर एवं पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान ओमप्रकाश कुमावत ने ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा-रस्म को परंपरा बनाकर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाई जा सकती है।

नव निर्वाचित सरपंच करण सिंह चौहान ने 21 औषधीय पौधों के साथ बरगद, पीपल एवं नीम के पौधे लगाने तथा ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश कुमावत सुमेरपुर, बाली, शिवगंज सहित विभिन्न उपखंडों में ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में निरंतर पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

कानाराम मेवाड़ा ने वेस्ट टू बेस्ट अभियान के तहत प्लास्टिक को रिसाइकिल कर पौधों के लिए गमले बनाने की जानकारी दी। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कपड़े की थैलियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में लक्ष्मण कुमार चुली, ताराचंद डांगी, ग्राम रोजगार सहायक रमेश कुमार पारंगी, समाजसेवी समुद्र सिंह, हितेश सिंह सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Previous Post

पिंडवाड़ा-दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 32 घरों के 225 लोगों की जांच की

Next Post

मुगथला के पास दो कारों पर पथराव, सुंधा माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page