PALI SIROHI ONLINE
नवनिर्वाचित दांतीवाडा सरपंच पति हीरालाल जनवा एवं धनी सरपंच पति विक्रम जनवा का महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज की निश्रा में परमार ने किया बहुमान
बाली महामंडलेश्वर संतोष दास जी की निश्रा में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के आयोजक नरेन्द्र परमार एवं सह संरक्षक वनाराम चौधरी ने नवनिर्वाचित दांतीवाडा पंचायत सरपंच के पति हीरालाल जनवा एवं धनी पंचायत सरपंच के पति विक्रम जनवा का माला , दुपट्टा एवं माता दी प्रतिमा देकर बहुमान किया । परमार ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान रमेश परिहार, रमेश पुरोहित, रमेश गर्ग पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष , नरेश वर्मा उपस्थित रहे



