• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में राजनीतिक सियासत की सर गर्मियां तेज,हरिशंकर मेवाड़ा ने मंत्री जोराराम कुमावत पर लगाए गंभीर आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
सुमेरपुर में राजनीतिक सियासत की सर गर्मियां तेज,हरिशंकर मेवाड़ा ने मंत्री जोराराम कुमावत पर लगाए गंभीर आरोप

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर में राजनीतिक सियासत की सर गर्मियां तेज,हरिशंकर मेवाड़ा ने मंत्री जोराराम कुमावत पर लगाए गंभीर आरोप

दिनेश टैक्स के आरोप से  राजनीतिक घमासान शुरू,सुमेरपुर में गहलोत के बयान की उठने लगी  गूंज

तखतगढ 30 मार्च (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता
हरिशंकर मेवाड़ा ने स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत पर तीखा हल्ला बोलते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोपी की जड़ी लगा दी हैं। मेवाड़ा ने यह आरोप सोमवार को तखतगढ़ में एक शोक सभा में कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने तखतगढ़ पहुंचने पर मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि सुमेरपुर, तखतगढ़ व पूरे विधानसभा क्षेत्र में एमडी ड्रग्स, अवैध स्पा सेनटर के साथ-साथ बजरी माफिया की गतिविधियां  हल्ला बोल से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के पुत्र दिनेश द्वारा कथित रूप से टैक्स वसूला जा रहा है। और बिना टैक्स दिए कोई काम नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दबाव में काम कर रहे अधिकारी मंत्री के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं लेते, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मेवाड़ा ने सुमेरपुर, तखतगढ़ व सांडेराव थाना क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। मेवाड़ा ने इस मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान से भी जोड़ा लिया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश की राजनीति में पुत्र मोह को लेकर सवाल उठाए थे। उसी कड़ी में मेवाड़ा ने भी स्थानीय स्तर पर मंत्री के पुत्र को लेकर यह मुद्दा उठाया है।उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कर हालात सुधारने की मांग की।

Previous Post

आदिवासी परंपरा निभाकर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जीता दिल, शोक सभा में पहुंच दी श्रद्धांजलि

Next Post

तखतगढ-इंतजार ने भड़काया गुस्सा: जयपुर में पत्रकारों का बड़ा आंदोलन शुरू

Next Post
तखतगढ-इंतजार ने भड़काया गुस्सा: जयपुर में पत्रकारों का बड़ा आंदोलन शुरू

तखतगढ-इंतजार ने भड़काया गुस्सा: जयपुर में पत्रकारों का बड़ा आंदोलन शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page