• March 30, 2026

आदिवासी परंपरा निभाकर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जीता दिल, शोक सभा में पहुंच दी श्रद्धांजलि

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत हाल ही में बीजापुर, नाना, ठंडीबेडरी, आमलिया सहित विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

दौरे के दौरान ठंडीबेडरी गांव के निकट विधायक राणावत को आदिवासी समाज के नेता थावरा राम पुत्र सोना राम (गरासिया) के देवलोक होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे शोक सभा में पहुंचे और आदिवासी परंपरा का निर्वहन करते हुए गले में तौवील (तौलिया) धारण किया तथा समाज की रीति-रिवाज के अनुसार पगड़ी बांधकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक राणावत ने गरासिया समाज की परंपराओं का सम्मान करते हुए शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया और उन्हें सांत्वना दी। उनके इस सादगीपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DWg3ubgjFXR/?igsh=MW5udXVjNHFjejl6Ng==

वीडियो

You cannot copy content of this page