PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र स्टेट हाईवे-61 पर सूर्य नगर चौराहे के पास शनिवार को इको वैन और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और मासूम बच्चा घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मां-बेटा घायल हुए
जानकारी के अनुसार, खतरनाक मोड़ पर दोनों वाहनों केबीच टक्कर हुई। कार में सवार कराड़ी निवासी सुमित्रा और उनका बेटा तरुण घायल हो गए। सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। सूर्य नगर चौराहे के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर बार-बार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।



