PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
लाभ पंचमी पर तखतगढ़ के श्री चारभुजा ठाकुर जी को लगाया 56 भोग महाआरती के बाद भक्तों ने दर्शनों का लिया लाभ
20 नवंबर को सालिगराम व तुलसी का विवाह आयोजित होगा
तख्तगढ़ 14 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा)
तखतगढ़ कस्बे के जवाहर चौक स्थित शनिवार को भगवान श्री ठाकुरजी चारभुजा मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में छप्पन भोग समारोह का आयोजन रखा गया। लाभ पंचमी के अवसर पर छप्पन भोग का कार्यक्रम के तहत दोपहर साढ़े 12 बजे मंदिर में विशेष आरती का आयोजन रखा गया। ठाकुरजी चारभुजा मंदिर के ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित छप्पन भोग में नगर वासियों में उत्साह दिखा। पुजारी भरतदास के सानिध्य में ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाया बाद दर्शन के लिए लोग कतार मे लगे। ट्रस्ट अध्यक्ष नरसाराम कुमावकत,उपाध्यक्ष मोहनलाल सहित महिला व पुरूष मौजूद रहे। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंदिर में 20 नवंबर को सालिगराम व तुलसी का विवाह आयोजित होगा।




