PALI SIROHI ONLINE
बाली। दांतीवाड़ा ग्राम पंचायत विकास में हमेशा सहयोग रहेगा – राणावत दातीवाड़ा सरपंच पुष्पा देवी चौधरी ने किया पदभार ग्रहण
बाली ( अमृत माली ) बाली उपखण्ड के दातीवाड़ा गांव में सरपंच पद पर पुष्पा देवी चौधरी ने दीप प्रजलवीत कर पदभार ग्रहण किया, पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिँह राणावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ले विकास में हमेशा सहयोग रहेगा,
ग्राम पंचायत पदभार ग्रहण समारोह में सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए ग्रामवासियो को विश्वास दिलाया कि ग्राम पंचायत के विकास में कभी कोई कमी नहीं रखी जाहेगी, वार्ड न 3 वार्ड पंच हरिलाल गर्ग ने कहा कि ग्राम पंचायत के हर काम में कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे,

कार्यक्रम में दुष्यंत सिंह फालना गांव,उपसरपंच वैष्णव, वार्ड पंच मोरकी देवासी, कैलाश गर्ग, जगदीश प्रजापत, मंच संचालक गोमाराम चौधरी, गलाराम चौधरी, रामलाल चौधरी, डा किशोर प्रजापति, दुदेश्वर महादेव पुजारी शंकर लुहार, मदन लुहार, रमेश मेगवाल, पूर्व सरपंच गणाराम मेगवाल , अमृतभाई माली, ओकार सिंह मेडतिया, पहलाद सिंह खींची, हंवत सिंह कोट सहित दातीवाड़ा पांचलवाडा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

