• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तेज हवा से तापमान एक डिग्री गिरा, आज आंधी व बारिश का येलो अलर्ट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
तेज हवा से तापमान एक डिग्री गिरा, आज आंधी व बारिश का येलो अलर्ट

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-प्रदेश में सक्रिय नए वेदर सिस्टम का असर रविवार को दूसरे दिन भी सिरोही जिले में देखने को मिला। सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं और आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। तेज हवाओं और बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 18.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में सिरोही का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा।

जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। बादलों और हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जिले समेत पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 30 मार्च को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश, तेज आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी दी बारिश होने पर किसानों को नुकसान की आशंका जताई गई है। इन दिनों कई स्थानों पर कटी हुई फसलें खेतों में पड़ी हैं या जिंस निकालकर खुले में रखी गई हैं। मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक रहेगा असर: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, यह सिस्टम 31 मार्च तक सक्रिय रहेगा और अप्रैल के पहले सप्ताह में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल तेज गर्मी की संभावना कम है।

Previous Post

बीजापुर में स्थित 1700 वर्ष प्राचीन राता महावीर स्वामी जैन तीर्थ—इतिहास, आस्था और अद्भुत स्थापत्य का संगम

Next Post

आदिवासी परंपरा निभाकर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जीता दिल, शोक सभा में पहुंच दी श्रद्धांजलि

Next Post
आदिवासी परंपरा निभाकर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जीता दिल, शोक सभा में पहुंच दी श्रद्धांजलि

आदिवासी परंपरा निभाकर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जीता दिल, शोक सभा में पहुंच दी श्रद्धांजलि

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page