PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के आमलीया ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच बदीया देवी रतनलाल मीणा व उप सरपंच सविता देवासी कानाराम सहित विभिन्न वार्ड पंचों ने आज पदभार ग्रहण किया
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी यतिन पुरोहित व ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया
कार्यक्रम को समाजसेवी रतनलाल मीणा ने संबोधित करते हुए गांव के विकास को निरंतर बनाए रखने का वादा किया वही पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश गरासिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी यतिन पुरोहित,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व रामपुरा सरपंच कैलाश गरासिया,समाजसेवी व गौतम ऋषि ट्रस्ट के अध्यक्ष रतनलाल मीणा,समाजसेवी कानाराम देवासी, कोयलवाव सरपंच विक्रम भाई,बाबू सिंह राठौड़,पूनम सिंह,सरमाराम,उदयराम,भैराराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे








