PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एनएच 325 के दुजाना गांव से दूर बाईपास शुरू हुआ है तब से कई रोडवेज बस चालको एवं परिचालकों की मनमानी,रोडवेज दुजाना बस स्टैंड नही पहुंच कर बाईपास से निकलने से ग्रामीण परेशान नही मिल रही बसो की सुविधा,जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव भोमाराम मीणा ने परिवहन मंत्री जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को भेजी शिकायत पत्र
तखतगढ 13 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) सांडेराव से पचपदरा तक बने एनएच 325 के दुजाना गांव से दूर जब से बाईपास शुरू होने के बाद से कई रोडवेज बस चालको एवं परिचालकों की भारी मनमानी के कारण रोडवेज बसो को दुजाना बस स्टैंड तक नही पहुंच कर बाईपास से ही निकलने से ग्रामीणो को भारी परेशानीयो का सामना करना भारी पड रहा है। ऐसे मे गरामीणो को रोडवेज बसो की यात्रा की सुविधा नही मिलने को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव भोमाराम मीणा ने राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री, पाली जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी सुमेरपुर को शिकायत पत्र भेजकर दुजाना बस स्टैंड पर रोडवेज बसो का ठहराव की मांग उठाते हुए पत्र मे कहा गया कि
जिले के सुमेरपुर उपखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत दुजाना गांव में जब से राष्ट्रीय राजमार्ग 325 को गांव से दूर बाईपास निकाला उसके पश्चात कई राजस्थान रोडवेज की बसों का गांव में आना – जाना बंद हो चुका है। जिस मे एकाद नाम मात्र के लिए रोडवेज की बस गांव में से होकर गुजरती है। जिस कारण रोडवेज की बसों में महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगो को रियायती किराया में छूट के लाभ से भी वंचित होना पड़ता है। द्रुतगामी बसो एवं अन्य वाहन गांव में से होकर गुजरते थे। जो बंद होने के कारण बाईपास से निकलने के कारण गांव से दूर 2 किलो मीटर महिला और बुजुर्गो को उतारा जाता है। जहां से किसी तरह के अन्य साधन की सुविधा मुहैया नही होने के कारण भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों में परेशानी के कारण सरकार की नितियों को लेकर भारी आक्रोश भी है। कभी भी गांव की जनता सडक पर उतर कर विरोध भी कर सकती है। प्रशासन समय रहते इस समस्या से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बन्धित विभागों को इस पर अमल के लिए ध्यान आकर्षित करावे। गांव में निजी वाहनो से आवागमन करने से अधिक पैसा बटौरने को लेकर यात्रीगणो से आए दिन किराया को लेकर आपस में बोलचाल भी होती रहती है। उचित जनहित में कार्यवाही करने की मांग उठाई है।




