• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एसीबीईओ ने मगरतलाव विद्यालय पहुंच कर प्रवेशोत्सव की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
एसीबीईओ ने मगरतलाव विद्यालय पहुंच कर प्रवेशोत्सव की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

एसीबीईओ ने मगरतलाव विद्यालय पहुंच कर प्रवेशोत्सव की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश                            

बाली।   देसूरी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव पहुंच स्टाफ की बैठक कर  प्रवेशोत्सव की समीक्षा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मगरतलाव चंदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव के स्टाफ की बैठक ली तथा प्रवेशोत्सव व हाउस होल्ड सर्वे की प्रगति जानी। माली ने वार्ड वाईज हाउसहोल्ड सर्वे में चिन्हित अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं की जानकारी ली तथा सर्वेयर  शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे निकटतम राजकीय विद्यालयों में इनका प्रवेश करवाना

सुनिश्चित करें। माली ने कहा कि कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
चंदनसिंह ने बताया कि इससे पहले आज रंगा सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा व भरत कुमार के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रवेशोत्सव जागरूकता रैली निकाली तथा अभिभावकों से संपर्क संवाद कर शिक्षा विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर श्रवण कुमार, कैलाश चंद्र, अमराराम, विष्णु दत्त, राजेश कुमार,कुंदन मीना व राहुल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि 27मार्च से प्रवेशोत्सव का पहला चरण शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षकों को वार्डवार डिजिटल प्रवेशोत्सव एप द्वारा हाउस होल्ड सर्वे कर अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को चिह्नित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।

Previous Post

पाली-अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Next Post

बीजापुर में स्थित 1700 वर्ष प्राचीन राता महावीर स्वामी जैन तीर्थ—इतिहास, आस्था और अद्भुत स्थापत्य का संगम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page