PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर गुरुवार सुबह पर्यटकों से भरी टेम्पो ट्रेवल्स डिवाइडर से टकराकर खड्डे में पलट गई। हादसे में छह पर्यटक घायल हुए। वे गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं।
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। पर्यटक माउंट आबू घूमकर टेम्पो ट्रेवल्स से राजकोट लौट रहे थे।हादसे के बाद वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुखरी माता टैक्सी यूनियन के चालकों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए आबूरोड ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है।
डिवाइडर से टकराकर खड्डे में पलटीस
आबूरोड सदर थाने के एसआई गोकुलराम ने बताया कि टेम्पो ट्रेवल्स डिवाइडर से टकराने के बाद खड्डे में पलट गई। हादसे में छह लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


