• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चोटिला के मेले में देर रात तक चले प्रोग्रामः फेमस कव्वाल हमसर हयात निजामी ने बांधा समा, विधायक भीमराज भाटी और रवींद्र सिंह भाटी भी आए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र स्थित चोटिला में हजरत शहीद पीर दुलेशाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स और मेले पर कव्वाली कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आस्था, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी झलक देखने को मिली।

इस दौरान मशहूर कव्वाल हमसर हयात निजामी ने अपनी कव्वालियों के जरिए कौमी एकता, आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर जायरीन और श्रोताओं ने जमकर दाद दी। आयोजकों की ओर सेमहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मेले के सदर अमजद अली रंगरेज और प्रवक्ता जिशान अली रंगरेज ने बताया- चोटिला का यह मेला सालों से आस्था, प्रेम, भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना हुआ है। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं।

इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी भी यहां पहुंचे। मेले में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

सदर अमजद अली रंगरेज और मेला संयोजक नूर अली रंगरेज के जोधपुर के जिला न्यायाधीश पूरन सिंह, झालावाड़ के जिला न्यायाधीश बरकत, उदयभान सिंह (राजा बन्ना), जिला कांग्रेस महासचिव मंगलाराम बाड़सा, पाली जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजीज दर्द, नगर परिषद पाली के पूर्व उपसभापति शमीम मोतीवाला, पाली नगर निगम की महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन, नीलम बिड़ला, पूर्व पार्षद ओमा चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष महावीर कटारिया रहे।

कार्यक्रम में सदर अमजद अली रंगरेज और मेला संयोजक नूर अली रंगरेज के साथ जोधपुर के जिला जज पूरन सिंह, झालावाड़ के जिला जज बरकत, उदयभान सिंह (राजा बन्ना), जिला कांग्रेस महासचिव मंगलाराम बाड़सा, पाली जिलाकांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजीज दर्द, नगर परिषद पाली के पूर्व उपसभापति शमीम मोतीवाला, पाली नगर निगम की महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन, नीलम बिड़ला, पूर्व पार्षद ओमा चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष महावीर कटारिया मौजूद रहे।

Previous Post

पाली विधायक के भाई से मारपीट-लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार: कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर सौंपा

Next Post

माउंट आबू से लौट रहे पर्यटकों की टेम्पो पलटी:डिवाइडर से टकराकर खड्डे में गिरी, राजकोट के 6 पर्यटक घायल

Next Post

माउंट आबू से लौट रहे पर्यटकों की टेम्पो पलटी:डिवाइडर से टकराकर खड्डे में गिरी, राजकोट के 6 पर्यटक घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page