PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के भाई के साथ रास्ते में स्कूटी रोककर मारपीट और लूटपाट करने के डेढ़ महीने पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हारून नाम के युवक को पकड़ा है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किएगए वाहन, लूटी गई राशि और फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
आरोपियों ने की मारपीट
जानकारी के अनुसार, भैरूघाट निवासी लक्ष्मीनारायण भाटी (65) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को दोपहर करीब 3:32 बजे वे नगर निगम से स्कूटी पर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कुम्हारों की बगीची के सामने एसबीआई बैंक के पास पहुंचे तो 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पीछा कर रहे श्रीचंद हींगड़, सोहनलाल पारख और अन्य लोगों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगा दी। इससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट में लक्ष्मीनारायण के कोहनी, पीठ और घुटनों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी स्कूटी में रखी थैली से 20 हजार रुपए नकद और कीमती कागजात लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद अब्दुल करीम और राजेश घांची ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
सिंबल देकर लौट रहे विधायक के भाई से हुई थी मारपीट
घटना के बाद शहर में राजनीतिक तनाव और विरोध प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने लक्ष्मीनारायण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में नामजद आरोपी श्रीचंद हींगड़ को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।श्रीचंद हींगड़ को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं, पुलिस के अनुसार तीसरे नामजद आरोपी सोहनलाल पारख और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है।


