PALI SIROHI ONLINE
पाली। बाली उपखण्ड के फालना में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार से मिलने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा पहुंचे फालना पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना स्थल का भी लिया जायजा।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निकांड का मौका भी देखा और घटना की पूरी जानकारी ली।
साथ ही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने घटना की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात की।इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।एवं आवश्यक होने पर साथ चलने का वादा भी किया।






