• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक एसडीएम शिवा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
रानी ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक एसडीएम शिवा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक एसडीएम शिवा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न

शिक्षा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा हेतु दिनांक 30-03-2026 को आयोजित की गई। सीबीईओ कार्यालय से आरपी ताज मोहम्मद पठान ने बताया कि प्रति माह की भांति माह मार्च 2026 की ब्लाक निष्पादन समिति की बैठक एसडीएम शिवा जोशी की अध्यक्षता में रानी स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह सोनीगरा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हाल ही में वर्ष 2026 के 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के अन्तर्गत रानी ब्लाक के 54 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, यह ब्लॉक की बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। भारत सरकार के नीति आयोग के स्टेट एवरेज 48% से बहुत अधिक है।गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम 40% से बढ़कर 54% हुआ है, इसमें 14 % की वृद्धि हुई है।यह उपलब्धि समस्त शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

आर पी,ताज मोहम्मद पठान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम के अलावा, ब्लॉक रेंकिंग, प्रवेशोत्सव अभियान, उड़ान योजना, मिशन स्वामित्व एवं आगामी सत्र 2026-27 हेतु निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण पर चर्चा की गई। आज़ की बैठक में उप खंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित, तहसीलदार मोहनलाल ,नायब तहसीलदार, कार्य वाहक अधिशासी अधिकारी, एइएन पीडब्ल्यूडी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं राउमावि के 49 संस्था प्रधान उपस्थित रहे। आज़ की ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक में एसडीएम शिवा जोशी ने उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं संस्था प्रधानों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Previous Post

फालना में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम आयोजित हुआ

Next Post

जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश

Next Post
जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश

जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page