PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले में दो सरपंचों ने पदभार ग्रहण करने के दौरान अलग-अलग अंदाज में अपनी आस्था और सेवा भावना दिखाई। गुड़ा एंदला के सरपंच कूपाराम चौधरी ने पदभार संभालते ही गौ सेवा के लिए 11 लाख 11 हजार 111 रुपए दान किए, जबकि बोमादड़ा के सरपंच बाबूलाल बंजारा ने अपनी कुर्सी पर खाटू श्याम की तस्वीर रखकर फूलमाला पहनाई। दोनों सरपंचों ने 11 अक्टूबर को पदभार ग्रहण किया।
गुड़ा एंदला सरपंच ने पदभार संभालते ही किया गौदान
गुड़ा एंदला सरपंच कूपाराम चौधरी ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने गौ सेवा के लिए 11 लाख 11 हजार 111 रुपए दान किए।
इस दौरान पूर्व सरपंच गवरी देवी, गुंदोज सरपंच रमेश कुमार मेघवाल, डेण्डा सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह, शैतान सिंह, जितेंद्र सिंह, हुकम सिंह खरोकड़ा, जितेन्द्र मीणा, वार्ड पंच कैलाश सोनी, दीपिका चौधरी, घीसाराम चौधरी, महेंद्र प्रजापत, कुंता छीपा, जतनो मीणा, लीला मेघवाल, पोकरलाल मीणा, दरिया मीणा, गुड़िया रजपुत, आनन्द वैष्णव, रतन मेघवाल, पारस थानवी, बगदाराम मीणा, मोतीलाल, बाबूदास वैष्णव और उम्मेदराम मेघवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बोमादड़ा सरपंच ने कुर्सी पर रखी खाटू श्याम की तस्वीर
इधर, बोमादड़ा सरपंच बाबूलाल बंजारा ने पदभार ग्रहण करने के दौरान अपनी कुर्सी पर खाटू श्याम की तस्वीर रखी। उन्होंने तस्वीर को फूलमाला पहनाई।





