• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अलग-अलग जगह से तीन युवतियां लापताः बिना बताए रात को निकली घर से, परिजनों ने रिपोर्ट कराई दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0
अलग-अलग जगह से तीन युवतियां लापताः बिना बताए रात को निकली घर से, परिजनों ने रिपोर्ट कराई दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में तीन युवतियों के लापता होने के मामले सामने आया है। गायब युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

झंवर थाने में दी रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी बुधवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को जांच सौंपी है।

रात में घर से निकली युवती

दूसरा मामला राजीव गांधी नगर थाने में सामने आया है। थाने इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 19 साल की बेटी मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी तलाश करने पर पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक मनोहर सिंह को सौंप है

तीसरा मामला बोरानाडा थाने का है। थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 20 साल की बेटी बुधवार को घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारी में पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक पेमाराम को सौंपी है।

Previous Post

घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉकः डीएसओ बोले- 25 दिन का अंतराल जरूरी, हॉस्पिटल, हॉस्टलों में कॉमर्शियल सप्लाई जारी रहेगी

Next Post

पाली जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत व बढ़ती कीमतों के विरोध में कल पाली में कांग्रेस का हल्ला बोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page