PALI SIROHI ONLINE
भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर गौसेवा, 800 किलो हरी सब्जी और 108 किलो गुड़ का किया आहार अर्पण
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम एवं नाणा क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामीजी के मोक्ष कल्याणक तथा गौतम स्वामीजी के केवलज्ञान के पावन अवसर पर श्री महावीर जीवदया मंडल नाणा की ओर से गौसेवा का सराहनीय सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर महादेवजी आखरिया चौक, नाणा एवं चामुंडेरी गौशाला में गायों के लिए कुल 800 किलो हरी सब्जी एवं 108 किलो गुड़ का आहार अर्पित किया गया। मंडल के इस सेवा कार्य के माध्यम से जीवदया और प्राणीमात्र के प्रति करुणा का संदेश दिया गया।
इस दौरान विभिन्न वन्यजीव प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए जीवदया एवं गौसेवा के ऐसे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


