PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम पंचायत में सरपंच भुराराम सरगरा उप सरपंच सेरु सिंह पवार सहित 17 वार्ड पंचों ने कार्यभार ग्रहण किया
कार्यभार ग्रहण समारोह में पूर्व सरपच जसवंत राज मेवाडा ने नव निर्वाचित सरपंच उप सरपंच का स्वागत कर ग्राम विकास अधिकारी हितेश बामणिया ओर सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल सहित ग्रामीणों की मौजूदगी मे सरपंच की मोहर सुपुर्द कि। वही ग्राम विकास अधिकारी ने सरपंच के हस्ताक्षर रजिस्टर में करवाए
इस दौरान ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया गया।
इस दौरान सरपंच भुराराम सरगरा ने ग्रामीणों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि 36 कॉम को साथ लेकर गाव के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने की सोच के साथ काम किया जाएगा
पूर्व सरपंच जसवंत राज मेवाडा ने भी अपने 12 साल के निरंतर सरपंच पद के कार्यकाल में 36 कॉम के द्वारा दिये गए सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार जताया और गाव के विकास कार्यो सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमो में सदैव भागीदार बने रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।







