PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
धनतेरस पर ग्रामीण महिलाओं ने पारम्परिक तरीके से धन तेरस की पुजा की
बीजापुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई धनतेरस, महिलाओं और बालिकाओं ने लोकगीत गाकर की मां लक्ष्मी की आराधना
बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में धनतेरस का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से धनतेरस की पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने आंवले के फूलों से पूजा स्थल को सजाया तथा मुरड़ की मिट्टी लेकर पारंपरिक रस्में निभाईं। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने एकत्रित होकर पारंपरिक लोकगीत गाए और धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गांव में इस पारंपरिक आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला। ग्रामीण महिलाओं ने अपनी लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखते हुए उत्साह के साथ धनतेरस का पर्व मनाया।


