PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू में होटल के पास आया 14 फीट लंबा अजगरः तीन लोगों ने रेस्क्यू कर पालनपुर पॉइंट के जंगल में सुरक्षित छोड़ा
माउंट आबू-माउंट आबू में एक होटल के पास एक अजगर घूमता दिखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
पशुधन सहायक रेहाना हब्सी, कमलेश राणा और रवि कुमार ने अजगर का रेस्क्यू किया। टीम ने उसे एक बक्से में रखा और पालनपुर पॉइंट के जंगल में छोड़ दिया।
पशुधन सहायक रिहाना हबसी के अनुसार, विभाग को स्टर्लिंग होटल के पास अजगर दिखने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ा। अजगर करीब 14 फीट लंबा और 19 किलो से ज्यादा वजनी था। उसे पकड़ने में टीम को मशक्कत करनी पड़ी।
