PALI SIROHI ONLINE
नादिया सरपंच सुमन परमार का माला व शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
पिंडवाड़ा के पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल की पत्नी सुमन परमार के नादिया ग्राम पंचायत के सरपंच निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सरपंच बनने पर बाली कांग्रेस नेता एडवोकेट विक्रम सिंह चामुंडेरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं वकीलों ने सुमन परमार का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बाली कांग्रेस नेता एडवोकेट विक्रम सिंह चामुंडेरी ने कहा कि सरपंच सुमन परमार को पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल के लंबे राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में नादिया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और गांव तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्राम पंचायत में सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिवक्तागण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।






