PALI SIROHI ONLINE
रावणा राजपूत समाज ने प्रताप सिंह भाटी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने खोड गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
पाली 3 नवम्बर। रावणा राजपूत समाज के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी के पिताजी प्रताप सिंह भाटी के असामयिक निधन पर समाज में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर पाली जिला रावणा राजपूत समाज की जिला कार्यकारिणी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह भाटी के निधन का समाचार मिलने पर पाली जिला रावणा राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि खोड गांव पहुंचे।
यहां उन्होंने दिवंगत प्रताप सिंह भाटी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि प्रताप सिंह भाटी का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ये रहे मौजूद – इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, गोपाल सिंह चावड़ा, जगदीश सिंह इंदा, कल्याण सिंह सोलंकी, मांगू सिंह सोलंकी, लाल सिंह पंवार, ओम सिंह सोढ़ा, किशोर सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह चावड़ा, जब्बर सिंह देवल, बाबू सिंह परिहार, रतन सिंह झाला, विक्रम सिंह भैंसाणा, देवी सिंह चौहान एवं शैतान सिंह राठौड़ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।




