PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
गोगरा गाँव में विश्व आदिवासी दिवस पर फहराए गए भील समाज के प्रतीक झंडे को असामाजिक तत्वों द्वारा जलाने पर उपजा विवाद
सुचना पर पहुची पुलिस समझाइश के बाद सौपा ज्ञापन कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
तखतगढ 3 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोगरा गाँव में विश्व आदिवासी दिवस पर फहराए गए भील समाज के प्रतीक झंडे को असामाजिक तत्वों द्वारा जलाने का मामला सामने आते ही मंगलवार को भील समाज मे आक्रोश व्याप्त हो गया। और घटना की सनसनी से भील समाज सहित ग्रामीणो ने गाव मे जाजम बिछाकर धरने पर बैठ गए।असामाजिक तत्वों द्वारा झंडा जलाने की सूचना पर पुलिस थाना के सहायक उप निरिक्षक दलपत सिह मय जाप्ता मौके पर पहुंचा। और सरपंच परबतसिंह के सानिध्य में भील समाज बंधुओं ने थाना अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर झंडा स्थापित किया था। भील समाज प्रतीक झंडे को जलाने से समाज की आस्था एव भावनाओं को ठेस पहुंची। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नही होने पर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर के बाहर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिस की तमाम जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।






