PALI SIROHI ONLINE
गुंदोज-निकटवर्ती डेण्डा में निराश्रित गोवंश के संरक्षण व सेवा के लिए गोशाला निर्माण की पहल करते हुए ग्रामीणों और दानदाताओं ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। भामाशाहों ने लाखों रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ भूमि और निर्माण कार्य में सहयोग देने की घोषणाएं की हैं।
तख्त सिंह सोनीगरा ने बताया कि उन्होंने पंचायती राज चुनाव के दौरान सरपंच पद के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल होने पर गोशाला निर्माण के लिए 11 लाख रुपए तथा भूमि देने का संकल्प व्यक्त किया था। चुनाव परिणाम अनुकूल न रहने और हार के बावजूद उन्होंने घोषणा को पूरा करते हुए गोशाला निर्माण समिति व ग्रामीणों को 11 लाख रुपए की राशि समर्पित कर दी। गोशाला के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सुखराम प्रजापत ने प्याऊ निर्माण का बीड़ा उठाया। वहीं, रूपसिंह चुंडावत और नारायणलाल सीरवी ने गोवंश के लिए जल अवाला निर्माण में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर सोनीगरा परिवार सहित सभी दानदाताओं, नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का ग्रामीणों की उपस्थिति में माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने इस पावन पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में गौशाला बनने से निराश्रित गोवंश को चारा, पानी और सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। भंवरदास वैष्णवः 5 लाख रुपए घीसूसिंह गोयल: 2.51 लाख रुपए चिमनाराम घांची: 2.11 लाख रुपए पोकरदास किस्तूरदासः 1.65 लाख रुपए नरपत सिंह-प्रहलाद सिंह राठौड़: 1.61 लाख रुपए सरपंच प्रतिनिधि गुलाबसिंह गेलड़ा: 1.11 लाख रुपए श्रवण-मदनलाल बंजारा : 1.11 लाख रुपए चुन्नीलाल बंजारा : 1.11 लाख रुपए




