PALI SIROHI ONLINE
नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दी बधाई, विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का किया आह्वान
नाना। भाजपा नाना मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने भाजपा मंडल क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित सरपंचों, उपसरपंचों एवं वार्ड पंचों को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आपसी समन्वय और जनभागीदारी के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने आग्रह किया कि सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करें तथा बाली विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए गांवों के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

