PALI SIROHI ONLINE
रामपुरा ग्राम पंचायत में पुष्पा देवी भील ने 295 वोटों से दर्ज की शानदार जीत, समर्थकों में खुशी की लहर
बाली उपखंड की ग्राम पंचायत रामपुरा में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पुष्पा देवी पत्नी देवाराम भील ने 295 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत के साथ ही गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा देवी भील की जीत पर ग्रामीणों ने उनका माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।
पुष्पा देवी की जीत को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। वहीं, नवनिर्वाचित सरपंच के स्वागत के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।





