PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ थाना क्षेत्र बना अज्ञात बाइक चोरो का गढ,कोसेलाव अस्पताल परिसर से दिन दहाडे अज्ञात चोर बाइक चोरी करने मे हुआ सफल,परिसर में घूमते व्यक्ति सीसीटीवी कैमरो मे हुआ कैद,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू,3 महीना पूर्व चोरी हुई बाइक का अभी तक मामला दर्ज नहीं, कई चोरियों का खुलासा नहीं
तखतगढ 29 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर सहित थाना क्षेत्र लम्बे समय से अज्ञात चोरो द्वारा मंदिरो, बंद मकानो सहित बाइक चोरो का गढ बनता जा रहा है। यह है कि तीन महिने पूर्व 1 या 2 अगस्त को महावीर बस्ती के सतनाम कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पुत्र पोसाराम जाति कुमावत के घर के बाहर खडी बाईक चोरी होने की रिपोर्ट दी थी वो भी अभी तक दर्ज नहीं हुई। जबकी इस से पूर्व सबसे बडी पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर चोरी और रोडवेज बस में सवार अज्ञात लुटेरे ने महिला यात्री के बैग को चीरा लगातार लाखो रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी लूट मामले मे अभी तक पुलिस खुलासा करने मे नाकामिया बरतती जा रही है।
ऐसे मे अब दिन ब दिन बढ़ रही चोरीयो की घटनाओ को लेकर आमजनता द्वारा पुलिस के प्रति कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे है। लेकिन अब एक और थाना क्षेत्र के कोसेलाव अस्पताल परिसर से दिन दहाडे अज्ञात चोर बाइक चोरी करने मे सफल होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी अशोक पुत्र नौरतमल प्रजापति, निवासी कोसेलाव ने थाना तखतगढ उपस्थित होकर टाइपशुदा रिपोर्ट पेशकर साथ मे सीसीटीवी मे कैद अस्पताल परिसर मे ईर्द गीर्द घूमते संदिग्ध व्यक्ति की फुटेज भी उपलब्ध कराई है।
रिपोर्ट मे बताया कि मैं ग्राम कोसेलाव का स्थाई रहने वाला हूँ तथा ग्राम कोसेलाव मे बमौहल्ला हवेली वास में अपने परिवार सहित रहवास करता हूँ तथा मैं राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोसेलाव में कार्यरत हूँ, मेरे पिताजी नौरतमल के स्वामित्व एवम रजिस्टर्ड मालिकाना हक, हकूक की एक हीरो होण्डा कंपनी की सीडी डिलेक्स मोटर साईकिल नंबर आर.जे.-01/एस.जी.- 9343 मॉडल 2008 है तथा मैं 26.अकटुबर को मैने रोजाना के भांति मैने उक्त मोटर साईकिल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में खडी हॉस्पीटल के अंदर गया तथा ज्योंहि मैं वक्त दोपहर के करीब 1 बजे मैं हॉस्पीटल से बाहर आया तो देखा कि मेरी उक्त मोटर साईकिल जो राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर खडी की हुई थी वहा से नदारद थी, इस पर मेरे द्वारा वहां के आस-पास के लोगो से उक्त बाईक के बारे मे पुछताछ भी की तथा अब तक मैंने मेरे स्तर पर मेरी बाईक के बारे मे पुछताछ, तलाश व खोजबिन की है, मगर मुझे मेरी उपरोक्त मोटर साईकिल के बारे मे कोई अता-पता व सुराग नही चला है। मेरी उक्त बाईक को मौका पाकर कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है तथा बाईक के असल दस्तावेज मेरे पास सुरक्षित पडे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।



