• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ट्रैक्टर तेज चलाने की बात पर युवक को पीटाःबाइक से पीछा कर पकड़ा, लाठी और लात-घूंसों से मारा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में गली से ट्रैक्टर तेज गति से निकालने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। घटना 23 मार्च की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंडरब्रिज पार करते समय रोका ट्रैक्टर

पुलिस के अनुसार, शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 23 मार्च की शाम करीब 9 बजे ट्रैक्टर में सवार होकर चार लोग श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे जाडन पुलिस चौकी के सामने अंडरब्रिज से गली पार कर रहे थे, जहां सड़क पर कई स्पीड ब्रेकर और गड्ढे भी मौजूद हैं।बाइक लगाकर रुकवाया, कॉलर पकड़कर उतारा नीचे

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने ट्रैक्टर के आगे बाइक लगाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद वहां अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को कॉलर पकड़कर नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की।

‘तेज क्यों चला रहे थे’ कहकर की मारपीट

मारपीट के दौरान आरोपियों ने कहा कि ट्रैक्टर मोहल्ले में इतनी तेज गति से क्यों चलाया गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हमला कर दिया गया। एक आरोपी ने धमकी भी दी कि यदि दोबारा मोहल्ले से तेज गति से निकले तो अंजाम बुरा होगा।

Previous Post

जालोर-पेट्रोल-डीजल जरूरत के अनुसार ही खरीदे’:DSO बोले- स्टॉक पर्याप्त, घबराने की जरूरत नहीं

Next Post

आज सोमवार का आपका राशिफ़ल पढे

Next Post
आज सोमवार का आपका राशिफ़ल पढे

आज सोमवार का आपका राशिफ़ल पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page