PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर के रोहुआ गांव से एक युवक लापता हो गया। युवक कृषि मंडी से 2 लाख रुपए कैश लेकर घर के लिए निकला था। रातभर तलाशी के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने मंडार थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार रोहुआ गांव का रहने वाला सुरताराम पुत्र रतनाराम चौधरी गुंदरी (गुजरात) मार्केट गया हुआ था। वो शाम करीब 4 बजे कृषि मंडी से लगभग 2 लाख रुपए लेकरअपने घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
परिजनों द्वारा तलाश करने पर मगरीवाड़ा में एक बंद पड़ी होटल के पास से युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले हैं।
हर संभावित पहलू की जांच शुरू
घटना की सूचना तुरंत मंडार पुलिस को दी गई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा लापता युवक की तलाश की जा रही है और मामले के हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।



