• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-पेट्रोल-डीजल जरूरत के अनुसार ही खरीदे’:DSO बोले- स्टॉक पर्याप्त, घबराने की जरूरत नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
जालोर-पेट्रोल-डीजल जरूरत के अनुसार ही खरीदे’:DSO बोले- स्टॉक पर्याप्त, घबराने की जरूरत नहीं

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें। साथ ही खुले कंटेनर या कैन में पेट्रोल-डीजल भरने और बेचने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

स्टॉक पर्याप्त, घबराने की जरूरत नहीं

जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और किसी प्रकार की अतिरिक्त खरीददारी से बचें।

खुले कंटेनर में तेल भरवाने से बचें

प्रशासन ने विशेष रूप से किसानों और कृषि कार्य से जुड़े लोगों से अनुरोध किया है कि वे पेट्रोल-डीजल को ड्रम या अन्य खुले बर्तनों में न भरवाएं। इसके बजाय ट्रैक्टर या अन्य वाहनों के टैंक में ही ईंधन भरवाया जाए, ताकि सुरक्षा बनी रहे।जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोल और डीजल की बिक्री कैन, ड्रम या किसी भी खुले कंटेनर में न करें। इस तरह की बिक्री को विस्फोटक नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि कोई डीलर इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Previous Post

आबूरोड-पाम संडे मनाया गयाः शहर में खजूर की डालियों के साथ निकाली शोभायात्रा, प्रार्थना की

Next Post

पाली-ट्रैक्टर तेज चलाने की बात पर युवक को पीटाःबाइक से पीछा कर पकड़ा, लाठी और लात-घूंसों से मारा

Next Post

पाली-ट्रैक्टर तेज चलाने की बात पर युवक को पीटाःबाइक से पीछा कर पकड़ा, लाठी और लात-घूंसों से मारा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page