PALI SIROHI ONLINE
पाली-पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली जिले की चार पंचायत समितियों में द्वितीय चरण के लिए 146 पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच पदों के नामांकन गुरुवार से शुरू होंगे। कुल 533 मतदान केंद्र बनाए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। सुबह 11.30 बजे से संवीक्षा होगी, जिसमें दस्तावेजों की जांच कर वैधता तय की जाएगी। संवीक्षा के बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर रहेगा। नाम वापसी पूरी होने पर मैदान में शेष अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। फिर मतगणना व परिणामों की घोषण होगी।




