PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
दीपावली पर यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 30 अक्टूबर को होगी बैठक
तखतगढ़ 27 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) आगामी दीपावली पर्व 2026 के मद्देनजर नगरपालिका तखतगढ़ की ओर से शहर के बाजारों में यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पालिकाध्यक्ष कक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में बाजारों में सुचारु यातायात, व्यवस्थित पार्किंग, दुकानों के बाहर अतिक्रमण रोकने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्याप्त रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी, ताकि दीपावली के दौरान आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बैठक में ये रहेंगे आमंत्रित
बैठक में थानाधिकारी तखतगढ़, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, नगरपालिका तखतगढ़ के उपाध्यक्ष, समस्त वार्ड सदस्य एवं सदस्याएँ, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप सुथार, चम्पालाल कुमावत तथा समस्त पत्रकारों एवं संवाददाताओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बेहतर यातायात, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

