PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर पंचायत समिति के अन्तर्गत दुजाना गांव में आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक स्थान पर पक्का निर्माण को हटवाने की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव मीणा पै जिला कलेक्टर को भेजी शिकायत
तखतगढ 26 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर पंचायत समिति के अन्तर्गत दुजाना गांव में आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक स्थान पर किए गए अवैध पक्का निर्माण को हटवाने की मांग को लेकर सोमवार को
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव भोमाराम मीणा जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र भेजकर अवगत कराया कि सुमेरपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी को प्रशासक द्वारा फोन से अवगत कराया था। परन्तु मौके पर नहीं रोकने के कारण पुनः उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर को भी फोन से शिकायतकर्ता ने अवगत कराया था। ग्राम विकास अधिकारी दुजाना मुख्यालय पर मौजूद नही होने के कारण राजस्व पटवारी हल्का दुजाना को प्रशासक द्वारा जानकारी दी जिसने चुनाव में व्यस्थ होने से सुबह तक रुकवाने का बताया जो सुबह रुकवा दिया था। अज्ञात लोगों ने गांव के सार्वजनिक जगह पर पक्का निर्माण करके अतिक्रमण किया जा रहा था। उस स्थान पर गायों को घास डालने के लिए गांव का आम चौहट्टा भी है। पास में आयुर्वेदिक चिकित्सा और पटवार भवन तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा पुराना पंचायत भवन तथा आंगनवाड़ी केन्द्र की मुख्य जगह है। माली जाति की धर्मशाला भी यहां पर है।
जहां अतिक्रमण हुआ है वहां पर पुराना 5 फीट गुणा 5 फीट का सती माता का एक थान चबुतरा भी था। जो हाल ही करीबन तीन महिने पहले उसको नये पत्थर लगाकर तैयार भी कराया है। उसके आस पास में बेशकिमती जमीन पड़ी है। उस पर भूमाफिया अज्ञात लोगों ने ग्राम पंचायत के सरपंच या प्रशासक को आचार संहिता लगने का मौका देख कर रातों रात पक्का निर्माण कर दिया है। नया सरपंच एवं वार्ड पंच और उपसरपंच का कौरम भी जनता ने चुन लिया है। प्रशासन समय रहते एक बार पक्के निर्माण को हटाने में मदद फरमावें। जिस को लेकर जनता में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। हो सकता है जनता इसको लेकर अपना कभी भी विरोध भी प्रकट कर सकती इसलिए वास्तविक स्थिति की जांच कर अवैध अतिक्रमण हटवाने में प्रशासन मदद फरमावें।



