• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में दो युवकों ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, दोनों  घटनाओं के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर में दो युवकों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी शैलेंद्र कुमार (26) और गुजरात के अमीरगढ़ निवासी मोहन (30) के रूप में हुई है। दोनों घटनाओं की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना तलेटी क्षेत्र की है। मृतक शैलेंद्र कुमार के भाई सुनील और सुधीर ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले हैं। शैलेंद्र ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया था। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आकरा भट्ट क्षेत्र में भी युवक की मौत

दूसरी घटना आकरा भट्ट क्षेत्र में हुई। गुजरात के अमीरगढ़ निवासी मोहन (30) आबूरोड में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद नियमानुसार मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों में मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous Post

तखतगढ-नाग चौक बायोसा गरबा मित्र मंडल ने कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों का किया बहुमान

Next Post

आबुरोड-बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर चलती मोटरसाईकिल से चाकू लहराकर स्टंट कर रहे दो मुल्जिम गिरफ्तार कर एक मोटरसाईकिल की जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page