• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-नाग चौक बायोसा गरबा मित्र मंडल ने कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों का किया बहुमान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 24, 2026
in Local
0
तखतगढ-नाग चौक बायोसा गरबा मित्र मंडल ने कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों का किया बहुमान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नाग चौक बायोसा गरबा मित्र मंडल ने कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों का किया बहुमान

भजन संध्या में अतिथियों का तिलक, माला एवं साफा पहनाकर किया स्वागत-अभिनंदन

तखतगढ 24 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नाग चौक स्थित बायोसा मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान गरबा मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव एवं धार्मिक कार्यक्रमों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या में पधारे अतिथियों का भोपाजी कांतिलाल जी एवं सुकी देवी माली द्वारा कुमकुम का तिलक लगाकर तथा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री हरिशंकर मेवाड़ा, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पालिका पार्षद अनराज मेवाड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद भंवर मीना, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल अर्जुन सरगरा , युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार सरगरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती देवी, पार्षद प्रमिला सरगरा, मोनिका राणा, सूरज वाल्मीकि एवं अतकी सहित नारायण राणा, पारस भाई जैन, पदम नाथ, कैलाश चौधरी एवं मंसाराम माली का स्वागत एवं बहुमान किया गया।

इस दौरान कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा मित्र मंडल द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गरबा महोत्सव आयोजित करवाने पर मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों ने गरबा मित्र मंडल को भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए क्षेत्र में आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

ये रहे उपस्थित: कार्यक्रम में थानदास वैष्णव, मोहनलाल माली, वक्ताराम तरीगर, सुकी देवी माली, सुरेश मीणा, मीठालाल मीणा, जेठाराम सरगरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गरबा मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post

दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

Next Post

आबूरोड में दो युवकों ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, दोनों  घटनाओं के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Next Post

आबूरोड में दो युवकों ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, दोनों  घटनाओं के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page