PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड़, सिरोही-आबूरोड पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोट डाले जा रहे हैं। गांवों की सरकार में सरपंच ही मुखिया होता है, इसलिए इन चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार उत्साह है। मतदान केंद्रों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार लगी है। सरपंच पद के प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील करते नजर आए।
पंच और सरपंच के लिए डाले जा रहे वोट
आज पंच और सरपंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं, यानी एक मतदाता ने दो पदों के लिए वोट किया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को इन मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था।
पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी।




