PALI SIROHI ONLINE
एम्बुलेंस की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास नाकाम, 64,71,000 रूपये कीमत का 431.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
जिला स्पेशल टीम (DST) एवं पुलिस थाना सिरियारी की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता।> पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस की सतर्कता से आपातकालीन सेवा के वाहन की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास उजागर।> अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार जब्त । तस्करी नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान जारी।
पाली- मोनिका सेन, आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं प्रतीक मील, वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा हुकमगिरी, थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी एवं राजेंद्र सिंह, प्रभारी जिला स्पेशल टीम (DST) के नेतृत्व में पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में बड़ी एवं सफल कार्यवाई की गईं। उक्त कार्यवाई में पुलिस टीम द्वारा 64,71,000 रूपये कीमत का कुल 431 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर डोडा पोस्त के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक एम्बुलेन्स ईनोवा कार जब्त की गई।
घटना का विवरणः- पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम ने एक संदिग्ध एम्बुलेन्स ईनोवा कार को रुकने का ईशारा किया तो एम्बुलेन्स चालक एम्बुलेन्स को और तेज गति से भगाकर ले गया। जिस पर लगातार पिछा कर एम्बुलेन्स के तीन टायर ब्रस्ट पंचर करने पर एम्बुलेन्स चालक एम्बुलेन्स को छोडकर जंगल व पहाडी में अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिस पर नियमानुसार एम्बुलेन्स ईनोवा कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम्बुलेन्स ईनोवा कार से 431 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक एम्बुलेन्स ईनोवा कार जब्त की गई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद अवैध डोडा पोस्त के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान हेतु उच्च अधिकारियों आदेशानुसार जांच थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी के हवाले की गई।
पुलिस द्वारा किए गए प्रयासः पंचायती राज चुनावों के मध्यनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पाली पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध वाहनों की निगरानी, प्रभावी नाकाबंदी एवं लगातार गश्त के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशलटीम द्वारा आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप उक्त कार्यवाही में कुल 431 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से आपातकालीन सेवा के वाहन की आड़ में मादक पदार्थों के परिवहन का प्रयास उजागर हुआ। एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन सेवा के वाहन का अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना गंभीर मामला है।
गठित टीम डोडा पोस्तः-
1. हुकमगिरी नि.पु. पुलिस थाना सिरीयारी।
2. राजेन्द्रसिंह सउनि डीएसटी
3. चंद्रवीरसिंह सउनि डीएसटी
4. जगाराम सउनि डीएसटी
5. श्रवणसिंह सउनि डीएसटी
6. धनराज मुआ नम्बर 176 डीएसटी
7. लक्ष्मणसिंह कानि. न. 46 डीएसटी (विशेष भूमिका)
8. रामनिवास कानि. न. 642 डीएसटी (विशेष भूमिका)
9. देवीलाल कानि. न. 935 डीएसटी (विशेष भूमिका)
10. धर्मेन्द्रसिंह कानि. चालक न. 1266 डीएसटी
11. नारायणसिंह मुआ नम्बर 353 पुलिस थाना सिरियारी
12. ओमाराम कानि. न. 1344 पुलिस थाना सिरीयारी।
13. गोतम चन्द कानि. न. 1822 पुलिस थाना सिरीयारी।
14. देवीसिंह कानि. न. 760 पुलिस थाना सिरियारी
15. श्रवणसिंह कानि. न. 739 पुलिस थाना सिरियारी
16.राजेन्द्र कुमार कानि. न. 621 पुलिस थाना सिरियारी
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01 अज्ञात

