PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-दीपावली से पहले मिलावट रोकने के लिए सिरोही प्रशासन ने कार्रवाई की है। गुजरात से लाया गया करीब 750 किलो संदिग्ध घी रीको स्थित धनलक्ष्मी सेल्स के गोदाम से जब्त किया गया।
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देश पर “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के तहत हुई। टीम मेंजिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे।
प्राथमिक जांच में घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर सैंपल लिए गए और पूरा स्टॉक सीज कर दिया गया। टीम ने वीरवाड़ा के चामुंडा किराना से सूजी, सरसों तेल और आबूरोड के उमंग मॉल व डीएमआर सुपर मार्ट से कई खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए।
सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने फास्ट फूड विक्रेताओं, होटल और ढाबा संचालकों को सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल, बासी मावा बेचने और अखबार में तले हुए सामान परोसने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।




