PALI SIROHI ONLINE
मालवाड़ा-मालवाड़ा के पास साई जी की बेरी में हजरत हाजी कादर बाबा का 49वां सालाना उर्स 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए दरगाह परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दरगाह को आकर्षक रंगों और रोशनी से सजाया गया है।
उर्स में राजस्थान और गुजरात समेत दूर-दराज के इलाकों से बाबा के श्रद्धालु शामिल होंगे। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मिस्त्री आबाद खान ने बताया कि जायरीनों के लिए खाने-पीने और ठहरने की अच्छी व्यवस्था की गई है।
दरगाह के खादिम सदिकबक्स मालवाडा ने बताया कि उर्स के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

