PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ मे धु धु कर चंद मिंटो मे जले अहंकारी रावण कुंभकर्ण मेघनाथ के पुतले
तखतगढ 20 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतिक विजयादशमी के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहेरू रोड स्थित रावण चौक पर कार्यक्रम को लेकर शाम 5 बजे श्री कुंदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से लंकापति अहंकारी रावण कुंभकर्ण मेघनाथ का वध करने के लिए राम लक्ष्मण भरत एव सुग्रीव और हनुमान सहित वानर सेना की धुमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर ठाकुर जी चारभुजा मंदिर होते हुए मुख्य बाजार,महाराणा प्रताप चौक,पुलिस थाना, नहेरू रोड से रावण चौक पहुची।
जहा नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा, उपाध्यक्ष रमेश कुमार,महेंद्र कुमार बंजारा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला सहित जनपरतिनिधियो द्वारा भगवान राम लक्ष्मण हनुमान सहित सेना के तिलक लगाकर पुष्प माला से स्वागत सत्कार कर इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारीयो जनपरतिनिधियो का मंच पर साफा एव माला पहनाकर सम्मान किया। बाद भव्य रंगबिरंगी रोशनी की आतिशबाजी के साथ भगवान राम लक्ष्मण एव हनुमान की जोडी अहंकारी रावण के वध करने मैदान मे पहुचे और आतिशबाजी के आसमान छुएं नजारे काे लेकर टकटकी लगाते दिखे। रंग बिरंगी रोशनी से सजे मुक्तांश के नजारे को देखने के लिए नगरवासी उत्साही दिखे। पार्षद भंवरलाल मीना व रामचंद्र जीनगर नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर घरों की तरफ प्रस्थान हुए। कार्यक्रम के दौरान तखतगढ थाना सहायक उपनिरीक्षक जसाराम मय जाब्ता तैनात रहा।


