PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रह चुके संयम लोढ़ा को एक महीने बाद नाकाम हमले के बाद धमकी मिली है। खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू विश्नोई बताते हुए विदेशी नंबर से तीन कॉल और एक वॉइस मैसेज भेजा गया।
गत 11 अक्टूबर को पहला कॉल रिसीव नहीं करने पर वॉइस मैसेज भेजा और फिर दो कॉल और किए। वॉइस मैसेज मेंमें घुसकर स्टेनगन और एके-47 से भून देंगे। संयम लोढ़ा ने इस संबंध में सुमेरपुर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। खतरे को देखते हुए पुलिस ने संयम लोढ़ा की सुरक्षा में एस्कॉर्ट भी रहेगी। आवाजाही और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की ओर से खतरे की प्रकृति और उपलब्ध इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था में आगे भी बदलाव किए जा सकते हैं। इंटरनेट कॉलिंग (VoIP) का इस्तेमाल, नंबर स्पूफिंग (नंबर बदलकर कॉल करना) तकनीक का प्रयोग करने संबंधित जांच कर रही है।
{ लोढ़ा को लॉरेंस की गैंग से पहले 18 और फिर 20 सितंबर को टारगेट करने वाली थी। लेकिन नगर निकाय चुनाव के चलते घर पर भीड़ रहने और बाहर पुलिस का मूवमेंट होने से 18 सितंबर का प्लान कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद 20 सितंबर का दिन चुना था। { जोधपुर में 19 सितंबर की रात को दो शूटरों को जोधपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ लिया था। इनकी निशानदेही पर 26 सितंबर को 4 और आरोपी पकड़े। इनमें रैकी करने वाले 3 में से 2 और शूटरों को वापस ले जाने वाले 2 आरोपी शामिल थे। { पानीपत से रैकी करने के लिए 3 आरोपी हंशू, साहिल उर्फ जानी और साहिल शिवगंज व सिरोही आए थे। 11 सितंबर को सिरोही आए थे। 17 सितंबर को दोनों शूटरों जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा व राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला को नेपाल से सिरोही बुलाया।
हरियाणा से कार लेकर सूरज उर्फ कालू, राहुल उर्फ रोनी भी सिरोही आए थे, जिन्हें वारदात के बाद ले जाना था। { ये आरोपी पकड़े गएथे : जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा, राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, साहिल, हंशू, साहिल उर्फ जानी, राहुल उर्फ रोनी, सूरज उर्फ कालू। इस बारे में लोढ़ा ने पुष्टि की है कि विदेशी नंबरों से कॉल्स और वॉइस मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। सुमेरपुर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। एक महीने पहले ही एजीटीएफ ने मुझे निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर इस गैंग के गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं जनता के बीच हूं, पंचायती राज चुनावों और जनसंपर्क के कार्यों में पूरी तरह सक्रिय हूं।

