PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर में शीतल जल गृह और गोसेवार्थ पानी के अवाले का होगा शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
बीजापुर। बाली उपखंड के बीजापुर गांव में भगवान दत्तात्रेय मंदिर परिसर में जनसेवा और गोसेवा के उद्देश्य से शीतल जल गृह एवं गोसेवार्थ पानी के अवाले का निर्माण कराया गया है। जैन समाज के भामाशाह स्वर्गीय रमेश कुमार बाबूलाल के परिवार की ओर से कराए गए इस निर्माण कार्य का शुभारंभ 20 अक्टूबर को किया जाएगा।
इस पहल से ग्रामीणों को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी, वहीं गोसेवा के उद्देश्य से निर्मित पानी के अवाले से गौवंश को भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस पुनीत कार्य को जनसेवा और जीवदया की भावना से जुड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर ग्रामीणों की मौजूदगी में शीतल जल गृह और गोसेवार्थ पानी के अवाले को जनसेवा के लिए समर्पित किया जाएगा।



