• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

4.92 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्तः एनडीपीएस मामले में वांछित है आरोपी; खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 19, 2026
in Local
0
4.92 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्तः एनडीपीएस मामले में वांछित है आरोपी; खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में बिशनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.92 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में टीम ने 16 अक्टूबर को डांगरा गांव की सरहद पर कार्रवाई की। इस दौरान जालोर कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित स्मैक सप्लायर अहमद खान (32)पुत्र जेते खान, निवासी कोलर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने स्मैक जब्त करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इस संबंध में बिशनगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच जालोर कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर भाटी कर रहे हैं।

कार्रवाई में बिशनगढ़ थानाधिकारी पन्नालाल, एएसआई भूराराम, कांस्टेबल रणवीर सिंह, नैना राम और चालक पृथ्वीराज शामिल रहे।

Previous Post

रामझरोखा मैदान में आज 1008 दीपों से होगी महाआरती: 200 महिलाओं और बच्चों को बांटे इनाम, गरबा महोत्सव में उमड़े लोग

Next Post

सादडी व डीएसटी पाली की संयुक्त कार्यवाही 62 लाख रूपये मुल्य का 417.640 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई स्कार्पियों गाडी जब्त

Next Post

सादडी व डीएसटी पाली की संयुक्त कार्यवाही 62 लाख रूपये मुल्य का 417.640 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई स्कार्पियों गाडी जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page