PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड रेवदर मार्ग पर चनार गांव में एक बाइक सवार बदमाश ने एक कार पर हमला किया और फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर लोग हैरान रह गए। सूचना मिलने पर गिरवर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बदमाश के हमले से कार का सामने वाला शीशा टूट गया। कार का बोनट भी खराब हो गया और उसमें छेद हो गया। कार के दाहिनी ओर का शीशा भी टूट गया था। पुलिस ने मौके पर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
गिरवर चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल देखा और जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




