PALI SIROHI ONLINE
खिंवाड़ा-पंचायत राज चुनाव को लेकर बाली डीएसपी रतन देवासी ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। खिंवाड़ा थानाधिकारी बलभद्रसिंह चारण ने बताया कि गुरुवार शाम डीएसपी देवासी ने रानी पंचायत समिति के खिंवाड़ा, गजनीपुरा, सिवास, केरली, वणदार, पिलोवनी समेत कई पंचायतों का दौरा किया। गांवों के बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया।
खिंवाड़ा स्कूल के निरीक्षण के दौरान श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य से जानकारी ली। बीएलओ आनंद शर्मा, विद्या सागर, रूपाराम से जानकारी ली। डीएसपी देवासी ने थाने में बैठक ली।




