PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
पाली-पुलिस थाना सुमेरपुर एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रोनिक गैमिग मशीन पर अंक लगाकर अवैध जुआ खेलते हुए जुआरीयों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही।09 इलेक्ट्रॉनिक गैमिग मशीनो सहित तीन आरोपीयों को किया गया दस्तयाब । इलेक्ट्रॉनिक गैमिग मशीनों द्वारा अवैध जुआ खिलवाने वाला संचालक माधूसिंह एवं दो जुआरीयों को किया डिटेन।इलेक्ट्रॉनिक गैमिग मशीनों अवैध जुआ पर लगाई गई राशि 15700 रूप्यें बरामद।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में किशोर सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, एवं भवानी सिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत सुमेरपुर के निकटतम सुपरविजन में सवाई सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध जुआरीयों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुमेरपुर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः दिनांक 15.10.2026 को वगताराम उनिपु मय जाप्ता द्वारा जिला स्पेशल टीम की आसूचना व मुखबिर ईत्तला अनुसार कस्बा सुमेरपुर मे जवाई बांध रोड पर स्थित बसन्त टेड्रर्स के उपर स्थित मकान मे इलेक्ट्रानिक गेमिंग मशीनो पर अंक लगाकर अवैध जुआ की 09 इलेक्टॉनिक गेमिग मशीनों पर अंक लगाकर अवैध जुआ खिलवाने वाला संचालक माधू सिंह पुत्र शैतान सिह राजपूत उम्र 28 साल निवासी छीबागावं पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही एवं अवैध जुआ खेलते कस्टमर नरसा राम पुत्र मगाराम मीणा उम्र 35 साल निवासी वेरा जेतपुरा पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही एवं हमीराराम पुत्र मोतीराम देवासी उम्र 32 वर्ष निवासी देवली पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली को डिटेन किया गया एवं अवैध जुआ पर लगाई गई राशि 15700 रूप्यें एवं 09 इलेक्टॉनिक गेमिग मशीनों को नियमानुसार कब्जा पुलिस लिया जाकर प्रकरण संख्या 361/2026 धारा जुर्म धारा 3/4, 13 राजस्थान सार्वजनिक धुत अध्यादेश 1949 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम द्वारा किये गये प्रयासः जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना की गठित टीम के सदस्यो द्वारा आसूचना संकलन एवं मुखबिर तत्र द्वारा कस्बा सुमेरपुर में अवैध 09 इलेक्टॉनिक गेमिग म तीनों एवं जुआ पर लगाई गई अवैध राशि 15700 रूप्यें बरामद कर, जुआ संचालक श्री माधू सिंह एवं दो कस्टमरों को डिटेन किया गया।
गठित टीमः-
1. सवाई सिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
2. वगताराम उ.नि. पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3. राजेन्द्रसिहं उ.नि. जिला स्पेशल टीम पाली।
4. श्रवण सिंह सउनि जिला स्पेशल टीम पाली।
5. लक्ष्मण सिहं कानि. 46 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)
6.रामनिवास कानि. 642 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)
7 अनिल कुमार कानि न. 1672 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
8. भरत कुमार कानि न. 628 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
9. केसर सिंह कानि न. 12 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
10. छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
11. राजेश कुमार कानि न. 1238 चालक पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
12. धर्मेन्द्र कानि. चालक 1266 जिला स्पेशल टीम पाली।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1 माधू सिह पुत्र शैतान सिह उम्र 28 साल निवासी छीबागावं पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही।
2 नरसा राम पुत्र मगाराम उम्र 35 साल निवासी वेरा जेतपुरा पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही।
3 हमीराराम पुत्र मोतीराम उम्र 32 वर्ष निवासी देवली पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली




